पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखण्ड क्षेत्र की पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक से डीबीएल के द्वारा माइनिंग और ट्रांसपोर्टिंग कोयले की पहला रैक का पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन को सोमवार को रैक रवाना की जाएगी। पाकुड़ रेलवे साइडिंग लोटामारा से पहला रैक पंजाब पावर प्लांट रोपड़, भटिंडा के लिए रवाना की जाएगी। इस संबंध में डीवीएल के लाइजनिंग अफसर रण विजय ने बताया कि दोपहर 1 बजे डीबीएल और पंजाब स्टेट पावर कॉपोर्रेशन के अधिकारी की उपस्थिति में रैक को पंजाब के लिए रवाना किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक से माइनिंग की गई कोयले को 2 दिसंबर को माइंस में विधिवत भूमि पूजन के पश्चात ट्रांसपोर्टिंग का काम शुरू हुआ और वह रेलवे साइडिंग पर कोयला संग्रह के बाद पहला रैक की रवानगी की तैयारी सोमवार को की गई है।