देवीपुर। गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे ने रविवार सुबह 9-30 बजे देवीपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत देवीपुर प्लास्टिक पार्क का निरीक्षण श्रीराम त्रिवेणी जेबी के सिविल इंजीनियर सत्यप्रकाश, अजीत गोपाल झा,अजय झा,अमित कुमार सिंह के साथ प्रशासनिक भवन, अपैक्स भवन, 100 बेड का लेबर हाॅस्टल, गोदाम भवन, फायर स्टेशन,प्रवेश द्वार समेत अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया।भवन निर्माण की भव्यता की सराहना करते हुए सांसद निशिकांत दूबे ने कहा प्लास्टिक पार्क में शीघ्र ही 80 प्लास्टिक उत्पाद संबंधित इंडस्ट्रीज की स्थापना होगी।यहां पर बनी प्लास्टिक वस्तुएं देश भर में सप्लाई की जायेगी।प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।देवीपुर प्लास्टिक पाकॅ में रिसाइक्लिंग प्लास्टिक का उपयोग नहीं होगा।जिस कारण प्रदुषण भी नहीं फैलेगा।गुजरात और असम से कच्चा माल आयेगा और यहां पर प्लास्टिक बैग, टोपी, कुसीॅ, बतॅन, बोतल, डोल,टोकरी आदि सामग्री बनाई जायेगी।
जानकारी हो कि देवीपुर इंडस्ट्रियल एरिया के लिए 2004 में 600 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई थी।जिसमें से पूवॅ मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 2018 में 93 एकड़ जमीन पर प्लास्टिक पाकॅ की मंजूरी दी थी।केन्द्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय और झारखंड सरकार ने 50 प्रतिशत भागीदारी पर देवीपुर औद्योगिक क्षेत्र अन्तर्गत रामसागर और शंकरपुर में सरकारी और रैयती अधिग्रहित जमीन पर प्लास्टिक पाकॅ की मंजूरी दी गई थी।अब प्लास्टिक आधारित 60 उद्यमियों को भूखंड आवंटित करने के लिए निविदा निकाली गई है।20 दिसम्बर तक कोई भी व्यक्ति प्लास्टिक आधारित उद्योग स्थापित करने के लिए भूखंड का आवंटन प्राप्त कर सकता है।मौके पर मुखिया संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष बबलू पासवान, पूवॅ भाजपा देवीपुर मंडल अध्यक्ष विश्वजीत बरनवाल, रजनीश पांडेय, देवानंद राय,ब्रजेश राय आदि मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kxn1