प्रत्येक बूथ से 10 फीसदी वोट बढ़ाये भाजपा कार्यकर्ता: प्रो अंजुला

pro Anjula 1

दुमका। भारतीय जनता पार्टी, दुमका की ओर से गांव चलो अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव चलो अभियान के नगर प्रभारी प्रो अंजुला मुर्मू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों को गांव गांव तक पहुंचाना है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्त्ताओं से कहा कि प्रत्येक बूथ पर 10 फीसदी वोट को इस बार बढ़ाना है और दो स्थान पर मोदी सरकार का स्लोगन लिखना है। इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पंकज वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल, सोनी हेम्ब्रम सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रभारी अंजुला मुर्मू चुनाव को महापर्व के रूप में लेते हुए फिर से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिये काम करने का आग्रह किया। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/i0eq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *