बच्चों को अच्छे व्यवहार से मिलता है आर्कषक व्यक्तित्व: डा विनोद

vv sir

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष सह नैदानिक मनोवैज्ञानिक सह मेंटल हेल्थ मिशन के नोडल ऑफिसर डॉ विनोद कुमार शर्मा ने गुरु गोविंद सिंह मध्य विद्यालय, मानगो, जमशेदपुर में प्रधानाचार्य सुरेश कुमार दत्ता की अध्यक्षता में चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण भी जरूरी हैं। मानकों व आदर्शों पर चलने से अच्छे चरित्र का जहाँ बोध होता है वहीं अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण भी होता हैं। अच्छे चरित्र निर्माण व व्यवहार के होने से न केवल आकर्षक व्यक्तित्व का बीजा रोपण होता हैं अंकुरण व प्रस्फुटन भी होता हैं । विद्यार्थियों को चाहिए कि वो हर कीमत पर अनुशासन का पालन करे व अपने में आत्मविश्वास जगाते हुए वंचना व मनोविकारी भावना से दूर रखे। असफलता से सीख ले न कि निराशा में आकर गलत व्यवहारों को करे । चरित्र निर्माण पर जोर देते हुए डॉ शर्मा न कहा कि झूठ, चोरी, लालच, आदि बातों एवं व्यवहारों से दूर तो रहे ही एक दूसरे को सम्मान देते हुए हमेशा जीवन लक्ष्य को हासिल करने की प्रवृत्ति जागृत रखनी चाहिए। डॉ शर्मा ने बच्चों को मोबाइल निर्भरता से बच कर व हर संभव दूर होकर चलने को अभिप्रेरित किया। इस कार्यक्रम में सुमन सरकार के नेतृत्व में मानगो उड़िया मध्य विद्यालय के छात्र व छात्राएं भी शामिल हुए। मौके पर प्रधानाचर्य सुरेश कुमार दत्ता नें चरित्र निर्माण पर जोर दिया व विधार्थियो को हर तरह के ज्ञान व अनुभव के लिए प्रेरित किया।  मौके पर  अर्चना कुमारी, शिरोमणि टोप्पो, साजिया तरन्नुम सबीना खेस, प्रियंका कुमारी, सीमा कुमारी आदि शिक्षकों सहित दोनों स्कूलों के विद्यार्थी उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wodo

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *