बाइक की चपेट में आने से वृद्धा की गई जान

दुमका। विश्वविद्यालय ओपी क्षेत्र के चांदोपानी गांव के पास बाइक के धक्के से वृद्धा की मौत हो गई, वहीं एक अधेड़ महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। 

मृतका सुमती देवी(70) चांदोपानी गांव की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया की सुमती देवी और फुलमनी किस्कू घर के सामने बैठी थी। उस दौरान एक बाइक पर सवार तीन को ने दोनों महिला को चपेट में ले लिया। जिससे दोनों दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

 स्थानीय लोगों की सूचना पर ओपी पुलिस की सहायता से घायल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल वृद्धा सुमती देवी को मृत घोषित कर दिया।

 वही फूलमनी का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। हादसे में बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गया। जिसे पुलिस की मदद से इलाज के लिए पीजेएमसीएच लाया गया है। घायल युवक विक्रम खैर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ननकू पुरवा गांव का रहने वाला है। 

घायल ने बताया कि वह दो दोस्तों के साथ निजी काम से चांदोपानी की ओर गया था।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xum3