लाइसेंसी हथियार खौफ फैलाने के लिए नहीं है : देवघर पुलिस
देवघर। देवघर के गिधनी जसीडीह थाना क्षेत्र में एक वीडियो सामने आया है, वीडियो रात का है जिसमे मंच पर बार बालाओं के साथ डांस करते हुए एक व्यक्ति कई राउंड फायरिंग करता है। गिधनी पंचायत भवन के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें बार बालाओं को भी बुलाया गया था। जींस और शर्ट में फायरिंग करते एक व्यक्ति खुद अपने कमर से पिस्टल निकालकर फायरिंग करता है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।घटना स्थल से कई खोखा भी बरामद की गई है। अग्रतर अनुसंधान जारी है।
‘यदि आपके पास लाइसेंसी हथियार है तो वह खौफ फैलाने के लिए नहीं है यदि आप इस तरह के या किसी भी तरह से अवैध रूप से हथियार का प्रदर्शन करते हैं तो आपका लाइसेंस जब्त होने के साथ-साथ आप पर कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।’ – देवघर पुलिस