जरमुंडी अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
बासुकीनाथ। दुमका उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के निर्देशानुसार जरमुंडी अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद ने सोमवार को बासुकीनाथ में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसको लेकर बासुकीनाथधाम मेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन के द्वारा सख्ती भी दिखाई गई। उपायुक्त दुमका के निर्देश पर जरमुंडी के अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद व थाना प्रभारी दयानंद साह की अगुवाई में पुलिस बलों के साथ बासुकीनाथ में अतिक्रमण हटाये जाने का अभियान सख्तीपूर्वक चलाया गया। इस अभियान में सोमवार को अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद ने सब्जी बाजार, बेलगुमा रोड, नागनाथ चौक, नगर पंचायत रोड एवं अन्य स्थलों पर लगाये गए दुकानों को हटाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान से बासुकीनाथ में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप है।इधर, मेला क्षेत्र और बासुकीनाथ में सड़क किनारे अतिक्रमण किए जाने से परेशान नागरिकों का मानना है कि अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार चलते रहना चाहिए। अतिक्रमण हटाये जाने से बाजार क्षेत्र, व्यवस्थित दिखाई देगा और आवागमन में होनेवाली परेशानी से लोगों को निजात मिलेगी। सीओ ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रशासन के द्वारा लगातार चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिन दुकानदारों व घरवालों ने अबतक अतिक्रमण नहीं हटाया है, उनके अतिक्रमण को बलपूर्वक हटाया जायेगा साथ ही उसपर जुर्माना लगाने के साथ दुकान के समान को जब्त कर लिया जायेगा। इस मौके पर पुलिस निरीक्षक दयानंद साह, एसआइ, सीआइ, कर्मचारी व अन्य मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/anij