बीडीओ ने सभी प्रखंड कर्मियों के साथ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक

IMG-20221211-WA0000
पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी ने प्रखंड के सभी कर्मियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक के लंबित सभी आवासों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, साथ ही सभी प्रखण्ड कर्मियों को यह भी निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन अधिक से अधिक आवासों का पूर्ण करने तथा सभी बंद पड़े आवासों का जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया, साथ ही बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के लंबित आवास, वृद्धा पेंशन सत्यापन, मनरेगा अंतर्गत होने वाले सभी कार्यों के विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई। मौके पर बीपीओ अजय कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता सुनील कुमार, कनीय अभियंता सोहेल शेख, जयराज कुमार, जिल्लूर रहमान सहित सभी पंचायत के पंचायत सचिव व अन्य मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7zqk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *