बीबीए और बीसीए सेम 5 का रिजल्ट प्रकाशित

19 June 2023


दुमका। सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ने बुधवार को बीबीए और बीसीए सेमेस्टर फाइव परीक्षा 2023, सत्र 2021-24 का परीक्षाफल बुधवार को घोषित कर दिया। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ जय कुमार शाह ने बताया कि इस परीक्षा में 100 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम को गुरुवार से विवि का आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। यह जानकारी सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी दीपक कुमार दास ने दिया

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/slpw