देवीपुर। केन्द्रीय कांग्रेस कमेटी के निदेॅश पर देवीपुर कांग्रेस कमिटी की ओर से तीन दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव के नेतृत्व में और कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर उदय प्रकाश, मुख्य अतिथि अवधेश प्रजापति, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नागेश्वर सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष महादेव पंडित, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष जवाहर मिधाॅ, प्रखंड महासचिव राजेश बरनवाल, चंदन दास, उपाध्यक्ष डा0 केके रमानी,प्रखंड कोषाध्यक्ष बासुकी पंडित,पूवॅ प्रखंड अध्यक्ष मौजीब खान आदि दजॅनों कायॅकताओं की मौजूदगी में भारत जोड़ो यात्रा बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर बिरनियां गांव में माल्यार्पण कर भारत जोड़ो यात्रा दूसरे दिन बुधवार को आरंभ किया गया।बिरनियां,कपसिया, बाघमारी,भलुआसार, दल्लूरायडीह,
सिमरा खास,सरूका होते हुए सरूका फुटबॉल मैदान में भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए प्रोफेसर उदय प्रकाश ने कहा कि भाजपा शासन में मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर है।धमॅ के नाम पर भाजपा समाज में बेमनष्यता फैला रही है।इसके विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,कांग्रेस नेता राहुल गांधी,सोनिया गांधी के निदेॅश पर देवीपुर प्रखंड समेत जिले भर में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा,लोगों का अपार जनसमथॅन मिल रहा है।मौके पर ओमप्रकाश यादव, मंगल सिंह, नंदलाल यादव, गणेश दास, रामाकांत यादव समेत दजॅनों कांग्रेस कायॅकताॅ शामिल हुए।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/te9r