देवघर। देवघर जिला कांग्रेस कमिटी की एक विशेष बैठक पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक मुख्य रूप से 13 दिसंबर को निर्धारित भारत जोड़ो यात्रा तहत देवघर नगर में शहीद आश्रम से अंबेडकर चौक तक पदयात्रा की जाएगी।इस पदयात्रा में मुख्य रुप से प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोध कांत सहाय,झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं मंत्री आलमगीर आलम,कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं मंत्री आलमगीर आलम,मंत्री बादल पत्रलेख,मंत्री बन्ना गुप्ता,मंत्री रामेश्वर उरांव,विधायक दल के उप नेता प्रदीप यादव,पूर्व सांसद फुरकान अंसारी,पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा,युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज आदि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भाग लेंगें। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक विशेष रणनीति बनाई गई। इस निमित्त 6 दिसंबर को सभी प्रखंड व नगर अध्यक्षों एवं अग्रणी मोर्चा संगठन के जिला अध्यक्षों एवं जिला के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की जाएगी। तत्पश्चात सभी प्रखंडों में भी बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने का सारी र तैयारी की जाएगी। इस बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश,मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल,मकसूद आलम, झब्बू पंडित,गुलाब यादव, अश्विनी सिंह,वृजभूषण राम, रियासत,रियासत अंसारी आदि मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ajgk