भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रखण्ड अध्यक्ष मनोबर आलम ने किया गया बैठक

IMG-20221203-WA0108
पाकुड़। हिरणपुर प्रखण्ड कांग्रेस कार्यलय में शनिवार को एक बैठक की गई। बैठक में मुख्यरूप से आगामी 7 दिसम्बर को प्रखण्ड में होने वाले भारत जोड़ो यात्रा को सफल करने का निर्णय लिया गया साथ ही ये निर्णय लिया गया कि समाज के बुद्धिजीवी वर्ग से कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ता मिलेंगे और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। प्रखण्ड अध्यक्ष मनोबर आलम ने कहा कि जिला अध्यक्ष उदय लखमानी के निर्देश पर माननीय आलमगीर आलम साहब के आदेश पर हमलोग हिरणपुर में भारत जोड़ो यात्रा को हिरणपुर में ऐतिहासिक बनाया जाएगा मनोबर आलम ने कहा कि हिरणपुर में लगातार संगठन से सम्बंधित उसे मजबूत करने के लिए प्रदेश सचिव तनबीर आलम जी लगातार संपर्क कर दिशा निर्देश देते रहते है। आज यही कारण है कि जिला अध्यक्ष उदय लखमानी भी लगातार हिरणपुर प्रखण्ड का दौरा कर रहे है। प्रखण्ड में भारत जोड़ो यात्रा को सफल करने के लिए प्रखण्ड अध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें राष्का हेम्ब्रम, कालू सोरेन, मुफिज अंसारी, जंतु सोरेन, सहीद आलम को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में यूथ कांग्रेस के बिधानसभा अध्यक्ष आबिद इस्लाम, किस्मत अंसारी, वाहिद अंसारी, आशिक अंसारी, जॉन सोरेन, माइकिल मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7gyg

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *