भारत जोडो़ यात्रा: कांग्रेस के प्रदेश सचिव फैयाज कैसर के नेतृत्व में सैकड़ों लोग देवघर रवाना 

IMG-20221213-WA0070
मधुपुर। शहर के पनाह कोला से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव फैयाज कैसर के नेतृत्व में मंगलवार को देवघर में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सैकड़ों कार्यकर्ता देवघर के लिए हुए रवाना ।इस कार्यक्रम में पुरुष एवं महिलाएं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़क़र हिस्सा लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फैयाज कैसर ने कहा राहुल गांधी के द्वारा देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाला गया है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली यात्रा में कई लोग शामिल हो रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य देश के लोगों को ताकतवर बनाने के अलावा संविधान और लोकतंत्र को बचाने यात्रा को मिल रही अपार सफलता से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नेता भी काफी प्रफुल्लित है। पार्टी द्वारा झारखंड में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को मधुपुर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव फैयाज केसर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने बाइक और कार के द्वारा देवघर के लिए रवाना हुए ।वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार वर्मा ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से किसानों , मजदूरों और वंचितों को यह संदेश देते हुए कहा की केन्द्र के वर्तमान सरकार के जन विरोधी नीति से मंहगाई , बरोजगारी से लोग परेशान है। इसी को लेकर यह यात्रा देवघर से  यात्रा निकलेगी। देवघर में यह यात्रा स्थानीय शहीद आश्रम से विभिन्न चौक चौराहों से गुजरते हुए बाबा भीमराव अंबेडकर चौक पहुंचेगी और सभी यात्रा में शामिल नेताओं ने शहीद हुए लोगों और महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और यात्रा को सफल बनाना है। 
मौके पर कांग्रेस के मधुपुर विधानसभा अध्यक्ष राहुल सिंह,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष नसीम हुसैन एनएसयूआई के मोहम्मद अमजद खान, मोहम्मद असलम साह, इमरान खान, मुशर्रफ हुसैन, आदिल शेख, अरहान खान, अलाउद्दीन मास्टर, दीपा कुमारी, सुहानी कुमारी,जाहिद, मोहम्मद सद्दाम, शफीक अंसारी, आबिद अंसारी,रंजीत, मोहम्मद अजमत,मोहम्मदअकबर,आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ed7b

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *