बाबा वैद्यनाथ की महिमा को बड़े ही मार्मिक कहानी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है : राठी
मिनी फिल्म सिटी है देवघर : महेश राठी
देवघर। महाव्रत मीडिया सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘महिमा बाबा वैद्यनाथ धाम की’ नये वर्ष में महाशिवरात्रि के दिन प्रदर्शित की जाएगी।
उक्त बातें फिल्म निर्माता महेश राठी ने एक खास बातचीत में कही। वे यहां अपनी पूरी यूनिट के साथ फिल्म ‘महिमा बाबा वैद्यनाथ धाम की’ की शूटिंग वैद्यनाथ मंदिर में करने आए थे।
फिल्म की कहानी क्या पूछे जाने पर श्री राठी ने कहा कि अब जब फिल्म शिवरात्रि में रिलीज होगी ही तो कहानी फिल्म देख कर दर्शक जान जायेंगे, लेकिन मैं संक्षिप्त में बता देता हूँ कि बाबा वैद्यनाथ धाम की महिमा को बड़ा ही मार्मिक कहानी के माध्यम से प्रस्तुत की गयी है। नायक गौरव झा व नायिका ऋचा दीक्षित ने कमाल का एक्टिंग किया है। संजीव वोहरपी का सधा निर्देशन भी फिल्म की सुंदरता में चार चांद लगाता है।
फिल्म की यूएसपी क्या के जवाब में महेश राठी ने कहा कि जाहिर सी बात है जिस फिल्म की पटकथा बाबा वैद्यनाथ को केंद्र में रखकर लिखी गई हो तो उस फिल्म की यूएसपी के क्या कहने।
यहाँ के लोकेशनों की सुन्दरता से मोहित निर्माता श्री राठी ने कहा कि यू तो देवघर देवाधिदेव महादेव की नगरी है। लेकिन यहां की नैसर्गिक सुन्दरता प्रकृति प्रदत्त अनुपम उपहार है। नंदन पहाड़ और शिल्प ग्राम, जलसार पार्क, रोहिणी शहीद पार्क, विज्ञान पार्क आदि को देख कर यह लगता है कि मुम्बई की मिनी फिल्म सिटी हो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यहां अच्छे अच्छे होटल भी सस्ते में उपलब्ध हो जाते हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bjpf