मां की पुण्यतिथि पर मनोज घोष ने पत्नी के साथ किया रक्तदान

Red cross society

दुमका। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन और लायंस क्लब इंटरनेशनल के डॉ. मनोज कुमार घोष और उनकी पत्नी सीमा कुमारी ने अपनी माताजी स्व. खीरु बाला घोष की चौथी पुण्यतिथि पर रक्तदान किया। इस अवसर पर दुमका ब्लड बैंक में आयोजित इस रक्तदान कार्यक्रम के माध्यम से घोष दंपत्ति ने अपनी माँ को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

डॉ. मनोज कुमार घोष ने कहा कि उनकी माँ के नाम पर किया गया रक्तदान किसी की जिंदगी बचाने में सहायक हो सकता है। इस मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव ने लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह और विशेष तिथियों पर रक्तदान जरूर करें।

कार्यक्रम के अंत में गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य और लायंस क्लब ऑफ दुमका के पीआरओ रमण कुमार वर्मा भी उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/u88u