मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप का आयोजन 16 एवं 17 दिसंबर को 

IMG-20221211-WA0001

पाकुड़। जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई।जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि पर्यटन, कला, संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड, रांची के निर्देशानुसार जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप का आयोजन किया जाना है। उक्त आयोजन को लेकर जिला ओलंपिक संघ एवं पाकुड़ जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों द्वारा विचार विमर्श किया गया। विचार विमर्श के उपरांत समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी 16 व 17 दिसंबर को जिला स्तर पर भव्य तरीके से मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन बैंक कॉलोनी स्टेडियम पाकुड़ में आयोजित की जाएगी। उक्त प्रतियोगिता में जिले के 6 प्रखंडों से महिला एवं पुरुष टीम भाग लेगी। विजेता टीम दुमका में आयोजित होने वाले जोनल प्रतियोगिता में दिनांक 20.12.2022 से 23.12.2022 तक शिरकत करेगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले जिले के सभी पंचायतों को फुटबॉल खेल कीट उपलब्ध कराया जाएगा। उक्त बैठक में मुख्य रूप से पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के महासचिव व जिला फुटबॉल संघ सचिव रणवीर सिंह, खो-खो संघ के सचिव प्रवीण कुमार, नारायण चंद्र रॉय, एमडी शकील हक, पंकज अग्रवाल आदि संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3bh8

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *