मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उपायुक्त ने किया सभा स्थल निरीक्षण

IMG-20221209-WA0123
सुरक्षा, ट्रैफिक, विधि व्यवस्था व पार्किंग को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने रात्रि निरीक्षण कर मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन जी की आगमन को लेकर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने की जाने वाली विभिन्न तैयारियों की बिंदुआर चर्चा करते हुए आने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। 
इसके अलावे उपायुक्त श्री भजंत्री ने मुख्यमंत्री के आगमन पश्चात कार्यक्रम स्थल में विधि व सुरक्षा व्यवस्था के अलावा ट्रैफिक व्यवस्था व पार्किंग की सुविधा को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने कार्यक्रम को लेकर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2s32

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *