मोबाईल चोरी के आरोपी किशोर को लोगों ने किया पुलिस के हवाले

दुमका: शहर के जरूवाडीह मोहल्ले के लोगों ने बुधवार की रात घर से मोबाईल चोरी के आरोप में किशोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी जरूवाडीह मोहल्ले का रहनेवाला है।

 जानकारी के मुताबिक किशोर बुधवार की रात मोहल्ले के एक घर में घुसकर चोरी करने की कोशिश की। आहट सुनकर लोगों ने किशोर को धर दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने बताया कि रात में किशोर चोरी के नियत से घर में घुसा था। लोगों ने पकड़ लिया।

 रात में उससे मोबाईल छीनकर लोगों ने समझाकर उसे छोड़ दिया गया। गुरुवार की सुबह किशोर मोबाईल लेने पहुंचा। लोगों ने पकड़ लिया तो उसके पास से धारदार हथियार बरामद हुआ। बाद में उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

 हालांकि समाचार लिखे जाने तक आरोपी के खिलाफ किसी ने आवेदन नही दिया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lt2z