युवती को दुराचार से बचाने आये पिता के दोनों पैर तोड़े

दशरथ महतो/दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के जियाजोरी गांव से एक शर्मशार करने के साथ ही भयावह घटना सामने आयी हैं जहां अपने ही सगे चाचा के बेटों के द्वारा एक युवती पर दुष्कर्म जैसी घटना का प्रयास किया गया। इसी दौरान युवती के पिता उसे बचाने आ गये तो आरोपियों ने उनलोगों की पीटकर दोनों पैर तोड़ दिया। आरोपी युवती के पिता को तब तक पीटते रहे जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया। युवती इस दौरान पूरे गांव के लोगों से मदद के लिये गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने मदद नहीं किया। किसी तरह से युवती के भाई ने पुलिस के आने का हल्ला किया तो आरोपी रूके। इसी दौरान युवती और उसके पिता घर में घुस गये। उसके बाद भी ओरापियों को तांडव जारी रहा। उसके बाद एबुलेंस के माध्यम से युवती भाई के साथ पिता को लेकर दुमका के फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। जहां युवती और उसके पिता का इलाज चल रहा है। 

सगे चाचा के बेटे और बहुओं ने किया जानलेवा हमला
युवती ने बताया कि सोमवार की शाम में दिगम्बर महतो, कार्तिक महतो, भूदेव महतो अचानक उसके घर में घुस गये। तीनों ने उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। युवती मदद को चिल्ला रही थी तो पिता पहुंच गया और युवती को बचाने का प्रयास करने लगा। उसके बाद तीनों ने युवती के पिता कुलदेव प्रसाद को पीटते हुए उसके दोनों पैर फ्रैक्चर कर दिया। इसी दौरान भूदेव महतो की पत्नी अंजली देवी और कार्तिक महतो की पत्नी खुशबू देवी ने भी धारदार हथियार और लाठी से मारते हुए युवती को धमकाया जिस तरह से उसकी मां की जान ली थी। उसकी जान भी ले लेगी। उसके बाद किसी तरह से इनलोगों ने खुद की जान बचायी और एबुलेंस के माध्यम से फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

भाई ने पिता और बहन के पीटने का विडियो बनाया
इस पूरे मारपीट का विडिया युवती के भाई सौरव ने बनाया। उसने दोनों को बचाने के लिय हल्ला किया पुलिस गांव आ गया है। कोई भी मारपीट करने वाला नहीं बचेगा। इसी दौरान युवती और उसके पिता को घर में धुसने का मौका मिला। उसके बाद आरोपी को पता चला पुलिस नहीं आयी है तो उनलोगों ने घर में घुसकर पीटने का प्रयास किया। किसी तरह से एबुलेंस को फोन किया गया। उसके बाद एबुलेंस से ही घायल अस्पताल पहुंचे।

कई दिनों से युवती की मां लापता
दुमका के फूलो झानों र्मेिडकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती युवती ने बताया कि उसकी मां कई दिनों से लापता है। युवती के भाई सौरव ने उसकी मां के लापता हो जाने का ऑनलाइन एफआइआर कराया था लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। उनलोगों को लग रहा था कि उसकी मां लापता हो गयी। पुलिस उसकी मां को खोज लेगी लेकिन मारपीट के दौरान विपक्षियों ने कहा कि उसकी मां की तरह की उनलोगों को मार डालेगा। उसके बाद यह परिवार काफी टूट गया है। भाई बहन को रो रोकर बुरा हाल है। युवती ने पुलिस से उसकी मां को खोजने की गुहार लगायी है।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस पूरे मांमले की जानकारी मिलने पर दुमका के पुलिस उपाधीक्षक दुमका के फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल पीड़िता से मिलने पहुंचे। इस प्रकरण की जानकारी लेने के दौरान उन्हें बताया कि आरोपी भी अस्पताल में मौजूद है और पीड़िता को अस्पताल में भी धमकी दे रहा था। उसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को बारी बार से पकड़ा। पुलिस ने आरोपी कार्तिक महतो को पहले हिरासत में लिया और उसके आरोपी भूदेव महतो को पकड़कर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस मामले में अब एफआइआर भी दर्ज किया जा चुका।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xmrs