देवघर। शुक्रवार को मध्यप्रदेश के पन्ना में 16 से 20 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 25 वां यूथ वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल का एक दिवसीय प्रतियोगिता केकेएन स्टेडियम में आयोजित किया गया। झारखंड के लगभग सभी जिले से करीब 60 बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें से बेहतरीन 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन कमेटी में धनबाद के सचिव सूरज लाल, गोड्डा के सचिव देवाशीष झा, रेलवे के कोच संदीप राय, झारखंड वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष उत्तम राज और देवघर के सचिव नवीन शर्मा थे। टीम की घोषणा करते हुए वॉलीबॉल संघ के चेयरमैन सह जेएमएम के नगर अध्यक्ष नुनु सिंह और संघ के अध्यक्ष आशीष झा ने कहा की काफी हर्ष की बात है की इस बार जिन 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। उसमें 2 खिलाड़ी देवघर से हैं और स्टैंडबाय में एक खिलाड़ी देवघर से है। चयनित खिलाड़ी में अमित दास (वेस्ट सिंहभूम), पुरोषत्तम रंजन और आनंद सिंह (ईस्ट सिंहभूम), शंकर कुमार सिंह, सागर उरांव, अंकित तिग्गा (रांची), आयुष राज( गोड्डा), अंश राज, पीयूष कुमार कौशिक (धनबाद), निखिल कुमार (लोहरदगा), आशिफ आलम व आदित्य कुमार (देवघर) शामिल हैं। जबकि स्टैंड बाय में संतोष कुमार तांती वेस्ट सिंहभूम, नमन हेंब्रम दुमका, शिवम कुमार रामगढ़ और अंशु राज देवघर शामिल हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में वॉलीबॉल संघ के चेयरमैन जेएमएम के नगर अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष आशीष झा, नितेश पंडित, आयुष नेवर राजकुमार, जीत आर्यन सुबल का अहम योगदान रहा। उक्त जानकारी वॉलीबाल संघ के सचिव नवीन शर्मा ने दी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cirf