झारखंड में सिद्धांत विहीन सरकार 1932 के खतियान के नाम पर ठग रही हेमंत सरकार
मधुपुर। पूर्व सांसद सह भाजपा के वरीय नेता सूरज मंडल ने मंगलवार को मधुपुर किसान भवन में प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि झारखंड की सरकार राज्य के खजाने को माफियाओं से लूटवा रही है। राज्य का खजाना खाली हो रहा है और नेताओं की तिजोरियों भर रही है। बालू, पत्थर, कोयला तक की लूट हो रही है। इस सरकार को उखाड़ कर फेंकने से ही जनता का आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक उत्थान संभव है। जिसने कहा झारखंड मेरी लाश पर बनेगा उसके साथ मिलकर सरकार बना ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संविधान और कार्यक्रम में पूर्ण शराबबंदी शामिल है लेकिन यह सरकार घर-घर शराब पहुंचा रही है। सरकार के नुमाइंदे झारखंड आंदोलनकारियों को पहचानते तक नहीं। कांग्रेस पार्टी मौकापरस्त है। कांग्रेस झारखंड में मजबूरी में समर्थन दे रही है। 80 साल के व्यक्ति को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर बड़ा रबड़ स्टांप के रूप में इस्तेमाल करने वाली पार्टी अब गांधी और नेहरू के विचारधारा की पार्टी नहीं रही। इस पार्टी को अलविदा कहिए। सभी मुसलमानों से अनुरोध है कि राष्ट्रहित और राज्य हित में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर समर्थन करें। झारखंड अलग राज्य आंदोलन की लड़ने वाले आंदोलनकारियों को यह सरकार समुचित पेंशन भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। आंदोलनकारियों को महज 3 हजार रुपया पेंशन मिल रहा है जबकि न्यूनतम 10 हजार रुपया पेंशन होना चाहिए। मौके पर पूर्व सांसद प्रोफेसर सलाउद्दीन अंसारी, आरिफ अंसारी, सहीम खान, मोहम्मद आजाद समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/yftw