राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देवघर फाऊंडेशन ने बांटे वस्त्र

IMG-20221115-WA0062
देवघर। दान विधिपूर्वक गुणवान मनुष्य को सही समयपर देना चाहिए । माता पित्रो र्गुरौ मित्रे विनीते चोपकारिणि । दीनानाथ विशिष्टेषु दत्तं तत्सफलं भवेत् ॥ माता-पिता को, गुरु को, मित्र को, संस्कारी लोगों को, उपकार करनेवाले को और खासकर दीन-अनाथ को (या ईश्वर को) जो दिया जाता है, वह सफल होता है । इसी उद्देश्य से आज देवघर फाऊंडेशन (शैक्षणिक, सामाजिक, व सांस्कृतिक संस्था) द्वारा आज झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वस्त्र वितरण कार्यक्रम देवघर के स्थानीय पाठक धर्मशाला, बैद्यनाथ मंदिर, में गरीब व बेसहारों के बीच वस्त्र वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में जरुरत मंद की भीड़ थी, जो आर्थिक स्थिति से संपन्न नहीं थे । मौके पर देवघर फाऊंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र नाथ ठाकुर, संयोजक राजदेव मिश्र, समन्वयक छवि पंडित, उप सचिव रूपेश मिश्र, व कोषाध्यक्ष भगवान धन मिश्र ,व संरक्षक सूरज झा उपस्थित थे। देवघर फाऊंडेशन संस्था द्वारा आने वाले ठंड के दिनों में गरीब और बेसहारों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम भी करेंगे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/doz7

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *