राज्य स्थापना दिवस पर जिलावासियों को उपायुक्त  वरुण रंजन ने दी शुभकामनाएं

पाकुड़। जिले में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मंगलवार को मनाई गई। स्थानीय हाटपाड़ा स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उपायुक्त वरुण रंजन व पुलिस अधीक्षक एच. पी जनार्दनन, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर एवं जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि आज का दिन जिलावासियों के लिए महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन 15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ था। उपायुक्त श्री वरुण रंजन ने समस्त जिलावासियों को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग की शुरुआत की थी। हमें उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग को आत्मसात करने की जरूरत है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ziqy

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *