दुमका। राजद के युवा कमेटी के ज़िला उपाध्यक्ष मो सोहेल के आवास पर एक बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि दुमका के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में युवा राजद द्वारा लालू प्रसाद यादव के विचारों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा जिससे कि लोगों में जागरूकता आए। लालू प्रसाद यादव के विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक कैसे पहुंचाया जाए इस पर रणनीति तैयार की गयी। मौके पर दुमका युवा राजद अध्यक्ष मो अली, उपाध्यक्ष मो सोहेल, नगर अध्यक्ष प्रजीत दत्ता, नगर प्रवक्ता उमेश ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष पिंकू ठाकुर, अरबाज, मेनुल, मोहम्मद बबलू, मोहम्मद सज्जाद, रिन्कू, दानिश, इस्तेकार, अमन सहित अन्य कार्यकर्ताउपस्तिथ रहे।