विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर सेमिनार आयोजित 

देवघर। विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आर मित्रा प्लस टू विद्यालय के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें डीएलएसए के प्रभारी सचिव सह अवर न्यायाधीश सिनियर डिवीजन प्रथम सह एसीजेएम देवघर मनोज कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। उन्होंने छात्र छात्राओं को मानव और उनके अधिकार, कर्तव्य के प्रति जागरूक किया। इनके अलावा अधिवक्ता अनीता चौधरी, पैनल अधिवक्ता फाल्गुनी मरीक, सत्यनारायण पाण्डेय, संजय कुमार मिश्र ने भी मानवाधिकार के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ कार्तिक प्रसाद तिवारी, विद्यालय के शिक्षक विजय पाठक, विमलेश पंकज, रूपेश कुमार ने भी अपने अपने विचार व्यक्त कर मानवाधिकार के प्रति जागरूक किये। उपरोक्त के अलावा डीएलएसए के पारा लीगल वोलेंटियर दीपक राम और अरविंद यादव मौजूद रहे। सैकड़ों की संख्या में उक्त विद्यालय के विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/m1mo

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *