बासुकीनाथ मंदिर सभागार में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष बैठक का आयोजन*
बासुकीनाथ मंदिर सभा कक्ष में पंडा-पुरोहित, फुल प्रसादी विक्रेता, फोटोग्राफरों के साथ बीडीओ ने की बैठक
बासुकीनाथ। बासुकीनाथ मंदिर परिसर स्थित प्रशासनिक सभा कक्ष में सोमवार को जरमुंडी बीडीओ सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू के अध्यक्षता में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2022 के अंतर्गत एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बासुकीनाथधाम पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा, महामंत्री संजय झा मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने कहा कि मंदिर से जुड़े सभी पंडा-पुरोहित, फुल-प्रसादी विक्रेता, फोटोग्राफर, नाई, ढोलिया एवं मंदिर से जुड़े सभी कर्मी को अपने-अपने मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने के कार्य में अपने क्षेत्र के संबंधित बीएलओ को सहयोग करना है। बीडीओ ने कहा कि वोटर कार्ड को आधार कार्ड से शिडिंग किए जाने के कार्य में शत-प्रतिशत सहयोग की उम्मीद है। इस बैठक में उन्होंने प्रपत्र-छह में नया नाम जोड़ने, प्रपत्र-सात में नाम हटाने, प्रपत्र-आठ में नाम सुधार करने फोटो सुधार करने, उम्र सुधार करने एवं अन्य त्रुटियों के निराकरण, प्रपत्र-छह बी में आधार कार्ड को वोटर कार्ड से जोड़ने की जानकारी दी। इसके अलावा नाम विलोपित करने अथवा मृत मतदाता का नाम हटवाने, नए मतदाता का नाम जोड़ने संबंधी प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए सबों से इसमें सहयोग करने की अपील की। जेएसएस सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रांची के निर्देशानुसार सभी योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य में सभी सहयोग करें। कहा की एक अक्टूबर 2005 तक के पूर्व जन्म लिए सभी युवाओं का नए वोटर कार्ड के लिए आवेदन अपने बीएलओ के पास करें। बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र की बूथ संख्या-40, 41, 44 बासुकीनाथ मध्य विद्यालय, बूथ संख्या-45 नगर पंचायत बासुकीनाथ, बूथ संख्या-47, 48 सरडीहा मध्य विद्यालय, बूथ संख्या-49 बेलगुमा मध्य विद्यालय, बूथ संख्या-50, 51, हाथनंगा विद्यालय, बूथ संख्या-46 मध्य विद्यालय डुमरिया के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अगर किसी मतदाता का दो जगह पर नाम है तो यथाशीघ्र एक जगह से नाम हटवा ले, दो-दो जगह मतदाता सूची में नाम रहना कानूनी रूप से गलत है। इसके अलावा मतदाताओं को किसी भी प्रकार की अन्य त्रुटियों के समाधान के लिए वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में जानकारी देते हुए इसके इस्तेमाल की बात कही। इस बैठक में मुख्य रूप से बासुकीनाथधाम पंडा धर्मरक्षिणी सभा अध्यक्ष मनोज पंडा व महामंत्री संजय झा ने वोटर कार्ड को आधार कार्ड से शिडिंग किए जाने के कार्य में सभा के द्वारा शत-प्रतिशत सहयोग की बात कही। इस बैठक में बासुकीनाथधाम पंडा धर्मरक्षिणी सभा के उमेश पंडा, कुमोद पांडेय, मुन्ना पांडेय, नरेश पंडा, बीएलओ रेणु देवी, रितेश पंडा, काजल पांडेय, पिंकू पंडा, प्रभाकर झा, गुड्डू पंडा, भदन झा, गुड्डू तिवारी, पंडित सुशील झा, मंगरु बाबा, राजू पंडा, राजकुमार पंडा, आशाराम पंडा, शोभराम पंडा सहित दर्जनों अन्य पंडा-पुरोहित, फुल-प्रसादी विक्रेता, फोटोग्राफर सहित अन्य मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/arz3