वोलटॉक्स ने झारखंड में वंदे भारत ट्रेन की फैक्टरी लगाने का दिया प्रस्ताव

bande bharat

रांची। झारखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए वोलटॉक्स रेल प्राइवेट लिमिटेड ने चाकुलिया में 3967.84 करोड़ रुपये का निवेश कर वंदे भारत ट्रेन के डिब्बों और रेलगाड़ी के चक्कों का निर्माण केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव राज्य में औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।


सिंगल विंडो सिस्टम को पारदर्शी बनाने पर जोर

मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर कमिटी की बैठक में उद्योग निदेशालय को सिंगल विंडो सिस्टम को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने राज्य के संसाधन आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करने की बात कही।


झारखंड में होंगे अन्य बड़े निवेश

  • एसएम स्टील एंड पावर लिमिटेड: सरायकेला के निमडीह में 8485 करोड़ रुपये का स्टील और पावर प्लांट
  • लक्ष्मी मेटालिक्स लिमिटेड: स्टील और पावर प्लांट के लिए 3800 करोड़ रुपये
  • सुप्रीम मेटल्स एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड: 2976 करोड़ रुपये का निवेश

झारखंड में इन निवेश प्रस्तावों से परोक्ष और अपरोक्ष रूप से हजारों रोजगार सृजित होने की संभावना है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/tgbq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *