शराबी शिक्षक ने छात्रा को पीटा, जेल अधीक्षक आरोपी को बचाकर ले गये

teacher

दुमका। झारखंड कर उपराजधानी दुमका के $2 नेशनल उच्च विद्यालय के शिक्षक संदीप गुप्ता एक लड़की को उसके घर में घुसकर शराब पीकर पीटते रहे। आस पास लोगों के मदद से किसी तरह से लड़की को बचाया गया।
उसके बाद यहां भीड़ जमा हो गयी। भीड़ ने आरोपी शिक्षक की पिटाई कर दी। लड़की के परिजनों ने जानकारी दी। शिक्षक ने ब्याज पर लड़की के पिता को रूपया दिया था। उसके बाद वह पैसा मांगने लड़की के घर गया। लड़की के घर में सिर्फ लड़की अकेली थी।
लड़की ने बताया कि वह घर पर अकेली थी इसी दौरान आरोपी शिक्षक शराब के नशे में उसके घर में घुस गया। उसके बाद लड़की के साथ जमकर मारपीट कर दिया।
पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस आरोपी शिक्षक और लड़की के परिजनों को लेकर थाना आयी। उसके बाद थाना में लड़की के परिजनों कानूनी कार्यवाही पर अड़े थे। इसी दौरान दुमका के जेल अधीक्षक पहुंच गये। उसके बाद नगर थाना प्रभारी और जेल अधीक्षक ने लड़की के परिजनों पर दबाब दिया कि मामला यही समाप्त कर दे।
आरोपी को जेल अधीक्षक अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गये और थाना प्रभारी ने लड़की के परिजनों को दबाब देकर मामला शांत करा दिया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mrsq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *