शिकारीपाड़ा में 23 वर्षीय युवक ने पांच वर्षीय बालिका के साथ किया दुष्कर्म

4b8bc729-c8af-4995-ba1c-5d892307e7bd

शिकारीपाड़ा। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बालिका के साथ उसी गांव के 23 वर्षीय युवक द्वारा गुरुवार की रात लगभग 8ः00 बजे बहला फुसला कर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां के अनुसार उसके घर के सामने रहने वाले 23 वर्षीय युवक ने उसकी 5 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर खेत की तरफ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची ने रोते हुए घर आकर घटना की जानकारी दी तो देखा कि उसके गुप्तांग से खून निकल रहा है। शिकारीपाड़ा पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने अविलंब बच्ची को ले जाकर दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया इस मामले में शिकारीपाड़ा पुलिस दुष्कर्म करने वाले युवक के विरुद्ध शिकारीपड़ा थाना कांड संख्या 13/24 भादवि की धारा 376 एवं पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक पितांबर सिंह खेरवार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार महतो ने शिकारीपाड़ा थाना पहुंचकर मामले की विस्तृत जानकारी ली। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/w9d0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *