संताल परगना के आयुक्त को बंदोबस्त कार्यालय के कर्मचारी आदिल के खिलाफ कार्यवाही का आदेश

Md aadil

दशरथ/दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के बंदोबस्त कार्यालय में पदस्थापित लिपिक मो आदिल को लेकर हिन्दू क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र गंधर्व ने झारखंड के राज्यपाल को पत्र भेजा और आरोप लगाया है भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने वाले कर्मचारी आदिल पर कार्रवाने करने के आदेश के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। दूसरी ओर यहां जितने भी बंदोबस्त पदाधिकारी है उनके द्वारा मो आदिल को महत्वपूर्ण पद दिया जा रहा है जबकि आदेश है उसके खिलाफ नियम संगत कार्यवाही की जाए।
प्रकाश ने पत्र में लिखा है मो आदिल को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़े गये है और जेल भेजा गया है। उसके बाद भी बंदोबस्त कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेजीकरण में उसे लगाया गया है जहां भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा संभावना बनी हुई है। प्रकाश चन्द्र गंधर्व ने राज्यपाल से मांग किया था निम्न वर्गीय लिपिक का तबादला करने के बाद उसके पूरे कार्यकाल की जांच कराकर कार्यवाही की जाए।
इस मामले में झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के उपसचिव ब्रज माधव ने संताल परगना के प्र्रमंडलीय आयुक्त को जांच कराते हुए कार्यवायी का ओदश दिया है। संताल परगना के आयुक्त इस मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्यवाही करेंगे।
वहीं फिर से हिन्दु क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र गधर्व ने मो आदिल के खिलाफ संताल परगना के आयुक्त को एक आरोप पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि आदिल में भ्रष्टाचार करके करोड़ो की संपत्ति जमा की है वहीं उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही ंभी लंबित इसके बावजूद उसके खिलाफ कोई भी बंदोबस्त पदाधिकारी कार्यवाहीं नहीं कर रहे है।
मो आदिल हमेशा से सुर्खियों में रहा है एक बार फिर प्रशासनिक कार्यवाही के लिए पत्राचार किया जा रहा है लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी दुमका के बंदोबस्त कार्यालय के निम्न वर्गीय लिपिक बच जाएगा, ऐसी संभावना जतायी जा रहा है। ं

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lke8