दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट रेलवे स्टेशन पास दुमका-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर कांवरियों से भरी एक स्कार्पियों दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस दुर्घटना में एक कांवरियां की मौत हो गयी, जो स्कार्पियों चला रहा था। स्कार्पियों में सवार अन्य कांवरियां जिसमें से चार कांवरियां गंभीर रूप से घायल हो गये है और दो कांवरियां की स्थिति काफी नाजूक बताया जा रही है।
जानकारी के अनुसार कांवरियों से भरी स्कार्पियों असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गयी जिसमें चालक की जान चली गयी। अन्य कांवरियां घायल बताये जा रहे हैं घायल को बेहतर इलाज के लिये देवघर रेफर कर दिया गया है।
कांवरियां से भरी स्कार्पियों रोहतास जिले का बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार देवघर, बासुकीनाथ से होते हुए अन्य धार्मिक स्थानों पर जर्लापण करने के बाद कांवरियों से भरी स्कार्पियों कुरमाहाट से रोहतास जा रही थी।
एक ही परिवार के है सभी कांवरियां
इस स्कार्पियों मे ंसवार एक परिवार के सभी सदस्य थे और सभी एक ही गांव के रहने वाले है। इस दुर्घटना में परिवार के एक सदस्य सुरक्षित बताया जा रहा है। चार घायलों को अब तक रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और घायलो को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया।
ये सभी हुए है घायल
इस सड़क दुर्घटना में कांवरिया राहुल शर्मा की मौत मौके पर ही गयी है जबकि गोविंद शर्मा, रितेश शर्मा, सरोज शर्मा, कामेश्वर शर्मा गंभीर रूप से घायल है वहीं परिवार के सदस्य डब्ल्यु कुमार शर्मा सुरक्षित है।