पाकुड़। महेशपुर प्रखंड में शनिवार को आउटसोसिंग के जरिये झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबिएनएल) के उर्जा मित्र उमेश पंडित ने बताया की सात माह से वेतन नहीं मिलने को लेकर उर्जा मित्रों ने कंपनी का विरोध जताया। स्थार हड़ताल में चले गए। वही ऊर्जा मित्र पाकुड़ दिवाकर मिश्रा सहित अन्य ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में लगभग सैकड़ों ऊर्जा मित्र कार्यरत है। पिछले कई महीने से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। साथ ही कई महीनों से पीएफईएसआई बकाया है। मानदेय भुगतान को लेकर कई बार कंपनी के अधिकारियों से बात की गई, लेकिन हमेशा टालमटोल रवैया अपनाया जाता है। उर्जा मित्रों ने कहा कि सात माह से मानदेय और पीएफईएसआई बकाया है। उसे जल्द से जल्द भुगतान करने की बात कही है। उर्जा मित्रों ने कहां की मानदेय कई महीने से नही मिला है जिसमे हमलोगो को बहुत दिक्कत होता है ऊर्जा मित्र उमेश पंडित उर्जा मित्रों के मानदेय की राशि को लेकर जल्द से जल्द भुगतान करने को लेकर मांग की है।