सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के विकास पर एसकेमुटा की राज्यपाल से विशेष चर्चा

17 Oct Sambhu kr Singh

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (SKMU) के चहुमुखी विकास को लेकर एसकेमुटा (सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ) के प्रवक्ता डॉ. शंभु कुमार सिंह ने झारखंड के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

डॉ. सिंह ने कुलाधिपति से कहा कि सुदूर इलाके में स्थित SKMU को सरकारी स्तर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने विश्वविद्यालय में सीनेट और सिंडिकेट के सदस्यों के मनोनयन में हो रही देरी पर भी चिंता जताई, जिससे कई महत्वपूर्ण निर्णयों में बाधा आ रही है। उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास के लिए एक विशेष कार्य पदाधिकारी की नियुक्ति की आवश्यकता पर जोर दिया।

इसके अलावा, उन्होंने शिक्षकों के लिए आवश्यक अवकाश में हुई कटौती पर भी बात की, जिससे अकादमिक गतिविधियों में कमी आई है। विश्वविद्यालय के रिक्त स्थाई पदों पर तदर्थ व्यवस्था के आधार पर चलाए जा रहे प्रशासन और शिक्षकों की प्रोन्नति के मुद्दे भी चर्चा में शामिल रहे।

कुलाधिपति ने इन सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pc64