सोशल मीडिया पर झारखंड को लेकर सांसद निशिकांत के बयान पर जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय ने जताया कड़ी ऐतराज 

देवघर। गोड्डा लोकसभा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस ब्यान पर कड़ी ऐतराज जताते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि सिर्फ बयानों के कारण सुर्खियों में रहने में माहिर माने जाने वाले निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया के एक पोस्ट में झारखंड को ठग प्रदेश कहा है। सांसद के इस आपत्तिजनक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जनता द्वारा जमकर ट्रोल किया गया। सांसद द्वारा लगातार झारखंड विरोधी और गैर जिम्मेदाराना बयान के बाद लोगों ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया है। यहां सवाल यह उठता है कि सांसद ने किस आधार पर झारखंड को ठग प्रदेश कहा है? जानकारों के अनुसार, सांसद हाल के दिनों से खुद को झारखंड में बसे लोगों का नेता मानते हैं। सांसद ने यह फॉर्मूला पहले अपने लोकसभा क्षेत्र में आजमाया और अब इस तरह के बयानों से खुद को पूरे राज्य का नेता साबित करने में लगे हैं। दूसरा सवाल यह कि क्या सांसद के इस बयान पर उनकी पार्टी भाजपा का भी यही राय है? जो उनका मौन समर्थन से साबित होता है। यह काफी शर्मनाक और अफसोस की बात है कि जिस राज्य के मतदाताओं ने बिना राज्य की सीमा देखे यहां का तीन बार सांसद बनाया, उस राज्य एवं यहां के लोगों के प्रति सांसद की यह सोच उनकी संकीर्णता और घटिया मानसिकता को दर्शाता है। राज्य सरकार का विरोध करते- करते सांसद अब राज्य का ही विरोध करने पर उतारू हो गए हैं। हाल के दिनों में स्थानीय नीति पर झारखंडियों के खिलाफ इनका बयान काफी अपमानजनक है। यहां की जनता को बंग्लादेशी और आइएसआई बताना आपत्तिजनक और घोर विरोधी है। सांसद की खिसकती जनाधार उनके तिलमिलाहट और बौखलाहट भरी बयानों से समझी जा सकती है। लेकिन, सांसद निशिकांत दुबे जी, आपको यह किसने अधिकार दे दिया कि आप इस राज्य और यहां की जनता को अपमानित करें। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते आपको यह अच्छे से समझना चाहिए कि जो जनता किसी नेता को कुर्सी पर बिठा सकती है, वो अपनी लोकतांत्रिक ताकत से उसी नेता को कुर्सी से उतार भी सकती है। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/yhxv

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *