इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी जामा, दुमका के परिसर में स्वछता ही सेवा में एक पेड़ माँ के नाम “कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक चंद्रशेखर पटेल के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में अग्रणी प्रबंधक चंद्रशेखर पटेल ने कहा कि स्वछता ही सेवा 2024 के आयोजन के संबंध में लोगों को बताया कि यह कार्यक्रम 17 सितम्बर 2024 से 02 अक्टूबर 2024 तक दुमका जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किये जायेंगे। इस वर्ष का थीम है स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता।
इस कार्यक्रम में आरसेटी जामा के प्रांगण की सफाई किया गया। इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए अग्रणी बैंक प्रबंधक चंद्रशेखर पटेल ने कहा कि आपलोग अपने घर के आसपास सफाई का विशेष ख्याल रखें साथ ही पॉलीथिन का प्रयोग से परहेज करें, पॉलीथिन वातावरण के लिए नुकसान दायक है। इसका प्रयोग ना करें गॉव को साफ रखने में अपना योगदान दे और औरों को भी सफाई के प्रति जागरूक करें। इस मौक़े पर आरसेटी के संकाय सदस्य उत्पल कुमार लाहा,अमरदीप कुमार, कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार, एफएलसी सुधीर कुमार एवं संजय सोरेन उपस्थित थे।