हिमाचल प्रदेश में जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

IMG_20221209_090543
देवघर। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत पर देवघर जिला कांग्रेस में जश्न का माहौल है। कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा पर कांग्रेस की जीत से काफी उत्साहित दिखे। कार्यालय में मौजूद कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष-सह- जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि हिमाचल की जीत से हम कार्यकर्ताओं को ताकत मिला। अगामी लोक सभा चुनाव के लिए उत्तरी भारत के हिन्दी भाषी क्षेत्रों में भाजपा की शिकस्त बहुत बड़ा मायने रखता है। इस जीत के लिए आदरणीय सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बहुत-बहुत बधाई ।
जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने हिमाचल जीत पर वहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस जीत ने हमें ऊर्जा प्रदान की है। वहां की जनता ने भाजपा को खारिज करते हुए यह साबित कर दिया कि वे लोग किसी आलाकमान पर नहीं सिर्फ काम पर विश्वास करते हैं। जाति,धर्म और नफरत की राजनीति को सत्ता से बैदखल कर दिया। इस मौक पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास, जिला मिडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल,जिला के नेता कृषणमोहन चौबे,नगर अध्यक्ष रवि केशरी,एन.एस.यु.आई.सं.प. प्रमडलीय अध्यक्ष रवि बर्मा,अश्विनी कुमार,सनोज ठाकुर आदि मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/t34g

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *