हेमंत सरकार के कार्यकाल में विकास ठप, भ्रष्टाचार बढ़ा : भाजपा

IMG-20221112-WA0072
गोड्डा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया गया एवं प्रखंड कार्यालय के निकट हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा उर्फ गप्पु सिन्हा ने एवं कार्यक्रम का संचालन गोड्डा ग्रामीण अध्यक्ष अंजनी झा ने किया। जिला महामंत्री कृष्ण कन्हैया ने हेमंत सोरेन हटाओ, भ्रष्टाचारी सरकार होश में आओ का नारा देते हुए झारखंड सरकार के काले कारनामों को जनता के बीच रखा। 
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गोड्डा के विधायक अमित मंडल ने इस सरकार की गलत नीति का विरोध करते हुए 1932 खतियान एवं ओबीसी 27 परसेंट आरक्षण को गलत नीति से पास करने का षड्यंत्र बताया। उन्होंने नवमी अनुसूची का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। इस कार्यक्रम में चार मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री सहित जिला समिति के अनेकों पदाधिकारी मौजूद थे। सभी वक्ताओं ने जमकर हेमन्त सोरेन की सरकार के खिलाफ निशाना साधा। कहा, इस सरकार के 34 महीने के कार्यकाल में एक भी कोई विकास कार्य नहीं हुआ। झारखंड के खनिज पदार्थों कोयला, पत्थर, बालू, लोहा आदि सभी चीजों का अवैध खनन हो रहा है, जिससे राज्य के राजस्व का नुकसान पहुंच रहा है। राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी और सभी मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है। राज्य में युवाओं और बेरोजगार युवकों के लिए एक भी बहाली नहीं कर पाए। पोषण सखी और कितने अनुबंध कर्मी को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। 
कार्यक्रम को पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश झा, अजित सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राजेश साह, गौरव भगत, परिणीता झा, प्रेमजीत साह, जयप्रकाश यादव, रक्षित कश्यप, अंजनी झा, लक्ष्मी चक्रवर्ती आदि ने संबोधित किया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/t1kr

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *