केन्द्रीय कारा में जेल अदालत लगाकर एक बंदी को किया रिहा

दुमका। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका की ओर से केंद्रीय कारा, दुमका में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। लोक अदालत की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया। संसीमित 2 बंदियों ने जेल अदालत में सुनवाई के लिये आवेदन दिया था। सुनवाई करते हुए जेल अदालत ने एक बंदी को रिहा कर दिया। 

Dlsa 1

जेल अदालत में आवेदक दूसरे बंदी के आवेदन पर विचार नहीं किया गया। बंदी का समय अवधि कम रहने के कारण उसके आवेदन पर विचार नहीं किया जा सका। सुनवाई में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव उत्तम सागर राणा एवं अधिवक्ता सह जेल विजिटर विद्यापति झा, सूर्य प्रकाश तथा न्यायालय कर्मी, काराकर्मी एवं बन्दीगण उपस्थित थे। 

Dlsa 2

जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को विधिक जागरूकता के अंतर्गत प्ली बारगेनिंग एवं रिमांड में बंदियों के कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qxo8

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *