लोक सभा चुनाव 2024: 5वें चरण में पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 73 फीसदी वोटिंग

नई दिल्ली। भारत में लोक सभा निर्वाचन के पांचवें चरण में कुल 57.42 फीसदी मतदान हुआ है। पाचवें चरण में आठ राज्यों में 49 लोक सभा क्षेत्र में मतदान हुआ है। भारत के उत्तर प्रदेश, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, लद्दाख राज्य में चुनाव हुआ है जिसमें कुल 49 लोक सभा क्षेत्र शामिल है।
पांचवें चरण के मतदान में सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में मतदान हुआ है जबकि सबसे कम मतदान महाराष्ट में हुआ है। चुनाव आयोग से मिल रही जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में 57.79, ओडिशा में 60.72, जम्मू-कश्मीर 54.49, झारखंड 63, पश्चिम बंगाल में 73, बिहार में 52.60, महाराष्ट 48.88, लद्दाख 67.15 फीसदी मतदान हुआ हैं। इस चरण मे ंसबसे अधिक मतदान वाला राज्य पश्चिम बंगाल 73 फीसदी मतदान के साथ सबसे उपर है जबकि सबसे कम महाराष्ब्ट राज्य में मतदान रेकार्ड किया गया है जो 48.88 फीसदी है।
चुनाव आयोग के अनुसार विभिन्न राज्यों के मतदान
1.झारखंड में तीन लोक सभा सीटों में मतदान हुआ है जिसमें कोडरमा में 61.86, चतरा में 62.96, हजारीबाग में 64.32 फीसदी मतदान हुआ है।

2.उत्तर प्रदेश के अमेठी में 54.17, कैसरगंज में 55.47, कौशाम्बी में 52.60, गोन्डा में 51.45, जालौन में 55.44, झांसी में 63.57, फतेहपुर में 56.90, फैजाबाद में 58.96, बांदा में 59.46, बाराबांकी 66.89, मोहनलालगंज 62.53, राय बरेली 57.46, लखनउ में 52.03, हमीरपुर में 60.36 फीसदी मतदान रेकार्ड किया गया हैं

3.ओडिशा के अस्का में 55.65, कंधामल में 57.46, बारगढ़ में 66.14, बोलंगीर में 61.35, सुन्दरगढ़ में 62.36 फीसदी मतदान हुआ है।

4.जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 54.21 फीसदी मतदान हुआ है इस राज्य के एक सीट में ही इस चरण मे ंमतदान हुआ था।

5.पश्चिम बंगाल के आरामबाग में 76.90, उलबेरिया में 74.50, बनगांव में 75.73, बैरकपुर 68.84, श्रीरामपुर 71.18, हावड़ा 68.84, हुगली में 74.17 फीसदी मतदान रेकार्ड किया गया है।

6.बिहार राज्य के मधुबनी में 49.96, मुजफ्फुपर 55.30, सारण में 50.46, सीतामढ़ी में 53.13 जबकि हाजीपुर में 53.81 फीसदी मतदान रेकार्ड किया गया है।

7.महाराष्ट राज्य के मुंबई उत्तर पूर्व में 48.67, कल्याण मे ं41.70, ठाणे में 46.77, दिन्डोरी में 57.06, धुले में 48.81, नाशिक में 51.16, पालघर में 54.32, भिवंडी में 49.43, मुंबई दक्षिण में 44.63, मुबइ्र उत्तर में 46.91, मुबई उत्तर पश्चिम 49.79, मुबई उत्तर मध्य 47.46, मुबई दक्षिण मध्य में 48.26, मतदान हुआ है।

8. लद्दाख राज्य के लदृदाख में 67.15 फीसदी मतदान हुआ है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7evn