झारखंड में दो चरणों मे होगा विधान सभा चुनाव 2024

दुमका। झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 दो चरणों में होगा। पहला चरण 18 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा जबकि दूसरा चरण 22 अक्टूबर से शुरू होगा। पहले चरण में 38 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा जबकि 43 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में चुनव होगा। चुनाव आयोग ने जानकारी दी है पहले चरण का नोटिफिकेशन 18 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। नामाकंन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। नामाकंन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है जबकि चुनाव पहले चरण का 13 नवंबर बुधवार को होगा।

वही दूसरे चरण के चुनाव का नोटिफिकेशन 22 अक्टूबर को होगा। दूसरे चरण के चुनाव के लिये नोमिनेशन 29 अक्टूबर को होगा। दूसरे चरण के चुनाव में नामाकंन वापस लेने की तिथि 01 नवंबर 2024 है। दूसरे चरण का चुनाव 20 नंवबर 2024 को होगा। दोनों चरणों के चुनाव के बाद मतगणना 23 नंवबर 2024 होगा। 25 नंवबर को चुनाव पूरा हो जाएगा।
झारखड के 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव दो चरणों में होगा पहले चरण की शुरूआत 18 अक्टूबर से होगा और मतदान 13 नवंबर 2024 को होगा। वही दूसरे चरण का मतदान 22 अक्टूबर को शुरू होगा और 20 नवंबर 2024 को मतदान होगा। झारखंड में मतगणना 23 नवंबर दिन शनिवार को होगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/k7ba