दुमका में सीएम हेमंत की जाति को लेकर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के सरैयाहाट थाना क्षेत्र से झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। यह मामला कुछ दिन पहले का है। ‘‘रौंधिया ग्रामवासी’’ नामक व्हास्टएप ग्रुप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के पूर्व यह अपमान जनक टिप्पणी की गई है जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जातिसूचना शब्द का इस्तेमाल करते हुए उन्हें भ्रष्टाचारी बताया गया है।

इस मामले को झारखंड मुक्ति मोर्चा सरैयाहाट प्रखंड अध्यक्ष देवलाल बेसरा ने सरैयाहाट थाना में एक लिखित शिकायत दी है कि सरैयाहाट थाना क्षेत्र के रौंधिया गांव के रहने वाले टिंकू ठाकुर ने व्हास्टएप ग्रुप में जातिसूचना शब्द का इस्तेमाल करते हुए लिखा है फिर मुख्यमत्री बनेगा। इसका स्क्रीन शार्ट भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
क्या कहते है थाना प्रभारी
इस मामले में सरैयाहाट थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है उसकी जांच की जा रही है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ojyp