दुमका। 02-दुमका(अ.ज.जा) लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक एस.नटराजन ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। जिला निर्वाची पदाधिकारी ने उन्हें वेयरहाउस में रखे ईवीएम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभावार ईवीएम का रैडमाइजेशन किया जा चुका है। निर्वाची पदाधिकाी ने बताया कि 07 शिकारीपाड़ा, 10 दुमका, 11 जामा, 12 जरमुंडी के ईवीएम तथा वीवी पैट का पहला रैंडमाइजेशन किया जा चुका है। प्रथम रैंडमाइजेशन के उपरांत 07 शिकारीपाड़ा, 10 दुमका, 11 जामा, 12 जरमुंडी के कुल 1117 मतदान केंद्रों के लिए बैलेट यूनिट ,कंट्रोल यूनिट तथा वीवी पैट का चिन्हितिकरण भी कर लिया गया है। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी के माध्यम से पूरे वेयरहाउस को देखा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे।