
नई दिल्ली। भारत में लोक सभा चुनाव 2024 के चौथे चरण का मतदान 13 मई 2024 को हो रहा है। भारत के आध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, जम्मू कश्मीर, झारखंड, तेलंगाना, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र मे ंमतदान चल रहा है। दोपहर एक बजे तक आंध्र प्रदेश में 40.26 फीसदी मतदान हुआ है। उत्तर प्रदेश में 39.68 फीसदी मतदान होने की जानकारी मिल रही है। ओडशा में 39.30 मतदाताओं ने मतदान अब तक किया है। जम्मू एंड कश्मीर में 23.57 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया है। झारखंड में 43.80 फीसदी मतदान होने की जानकारी मिल रही है। तेलगांना में 40.38 फीसदी मतदान हो चुका है। पश्चिम बंगाल में 51.87 फीसदी मतदान होने की जानकारी मिली है। बिहार में दोपहर एक बजे तक मात्र 34.44 फीसदी मतदान हुआ है। मध्य प्रदेश में 48.52 फीसदी मतदान हो चुका है वही महाराष्ट में 30.85 फीसदी मतदान होने की जानकारी सामने आयी है। दोपहर एक बजे तक सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ है जो 51.87 फीसदी है वहीं सबसे कम जम्मू एंड कश्मीर में हुआ है यहां दोपहर एक बजे तक मात्र 23.57 फीसदी मतदान हुआ है।