पीएम ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट ‘‘मोदी का परिवार टैगलाइन हटा लें’’

PM MODI Handle

नई दिल्ली। लोक सभा चुनाव 2024 में एनडीए को भारी बहुमत नहीं मिलने के बावजूद तीसरी बार सरकार बनाने में नरेन्द्र मोदी सफल रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री पद के शपथ लेने के बाद सर्मथकों से मोदी का परिवार टैगलाइन सोशल मीडिया से डिलीट करने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री के इस आह्वान के कारण लोगों को समझ नहीं आ रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के लोगों को उनके निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान, कई लोगों ने उनके प्रति स्नेह दिखाने के लिए अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में ‘‘मोदी का परिवार’’ जोड़ा था। प्रदर्शन नाम बदल सकता है, लेकिन भारत की प्रगति के लिए प्रयासरत एक परिवार के रूप में हमारा बंधन मजबूत और अटूट रहेगा।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि “चुनाव अभियान के दौरान, पूरे भारत में लोगों ने मेरे प्रति स्नेह के प्रतीक के रूप में अपने सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ जोड़ा। इससे मुझे बहुत ताकत मिली. भारत की जनता ने एनडीए को लगातार तीसरी बार बहुमत दिया है, जो एक तरह का रिकॉर्ड है और हमें अपने देश की भलाई के लिए काम करते रहने का जनादेश दिया है।
हम सभी के एक परिवार होने का संदेश प्रभावी ढंग से दिए जाने के बाद, मैं एक बार फिर भारत के लोगों को धन्यवाद देता हूं और अनुरोध करता हूं कि अब आप अपनी सोशल मीडिया संपत्तियों से ‘‘मोदी का परिवार’’ हटा दें। प्रदर्शन नाम बदल सकता है, लेकिन भारत की प्रगति के लिए प्रयासरत एक परिवार के रूप में हमारा बंधन मजबूत और अटूट रहेगा।
प्रधानमंत्री का यह पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कई तरह की राजनीतिक चर्चा हो रही साथ ही इसका असर भी देखने को मिल रहा है राष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी के सर्मथक इस टैगलाइन को हटा रहे है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/euht

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *