
दुमका /
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, और देवघर जिलों की बैठकें अलग-अलग सत्रों में आयोजित की गईं। इन बैठकों में मरांडी ने विधानसभावार स्थानीय समस्याओं को समझा और पार्टी को संगठनात्मक रूप से सुदृढ़ करने के विशेष निर्देश दिए।
मरांडी ने कार्यकर्ताओं को सभी विधानसभा सीटों पर जीत का मंत्र दिया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बूथ और शक्ति केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की। साथ ही, कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुँचाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते मान को प्रचारित करने का निर्देश दिया।
बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम भी उपस्थित थे। दुमका जिला बैठक में जिला अध्यक्ष गौरव कांत प्रसाद, जिला महामंत्री विवेकानंद राय, दीपक स्वर्णकार, अभयकांत प्रसाद, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
गोड्डा जिला बैठक
जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भगत, जिला महामंत्री मुरारी चौबे, कृष्ण लाल साह, मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रबोध सोरेन, आलोक पासवान, पवन झा, ताला मरांडी (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी), राजीव मेहता (पूर्व जिला अध्यक्ष), गजाधर सिंह (पूर्व प्रत्याशी पोड़ैयाहाट), और देवेन्द्र सिंह (पूर्व प्रत्याशी पोड़ैयाहाट) मौजूद थे।
जामताड़ा जिला बैठक:
जिला अध्यक्ष सुमित शरण, सत्यानंद झा बाटुल (पूर्व कृषि मंत्री), बीरेंद्र मंडल (पूर्व प्रत्याशी), मनीष दुबे (प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा), सुकुमनी हेंब्रम (प्रदेश मंत्री ST मोर्चा), सोमनाथ सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष), प्रभास हेंब्रम (जिला महामंत्री), और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देवघर जिला बैठक:
जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, पूर्व मंत्री राज पालीवार, विनय चंद्रवंशी, विजया सिंह, सतोष मूमू, पूर्व प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह, और अतुल सिंह बैठक में शामिल थे।
मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने बताया कि सभी सत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ चुनाव जीतने की रणनीति पर चर्चा की और पार्टी की आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।