रांची। झारखंड में विधान सभा चुनाव 2024 को लेकर संताल परगना की राजनीति में उथल पुथल लगातार जारी है और इसी कारण कयासों का बाजार भ्ीा काफी गर्म है। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश की उपाध्यक्ष डा लुईस मरांडी को लेकर चर्चा है कुछ ही देर में भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देकर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम सकती है। सूत्रों की माने तो सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा में डा लुईस मरांडी शामिल होंगी और यह भी चर्चा हो रही है जामा विधानसभा के झामुमो डा लुईस को उम्मीदवार बना सकती है। जामा विधानसभा काफी हॉट सीट बना हुआ है। इस सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व सांसंद सुनील सोरेन को दुमका विधानसभा का प्रत्याशी बनाये जाने के बाद से ही झारख्ंाड सरकार की पूर्व कल्याण मंत्री डा लुईस मरांडी बागी बनी हुई और भारतीय जनता पार्टी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा जाने की तैयारी कर रही हैं।
यह भी चर्चा है अब से कुछ ही देर में झारखंड मुक्ति मोर्चा दुमका से डा लुईस मरांडी, सारठ विधानसभा से चुन्ना सिंह झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो सकते है। चुन्ना सिंह सारठ विधानसभा के काफी कद्दावर नेता है जो पूर्व कृषि मंत्री सह भाजपा नेता रणधीर सिंह के खिलाफ सारठ विधानसभा झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ सकते है ऐसी चर्चा है।
भारतीय जनता पार्टी से सरायकेला से दो दो बार टिकट लेने वाले गणेश महाली ने भी बागी तेवर अपना लिया है झामुमो छोड़कर भाजपा में पूर्व सीएम चंपई सोरेन के आने के बाद सरायकेला से गणेश माहली का टिकट भाजपा ने काट दिया और अब गणेश माहली झामुमो में जाने की तैयारी कर रहे हैं
फिलहाल यही अपडेट आ रहा है भाजपा झारखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष डा लुईस मरांडी, सरायकेला से भाजपा नेता गणेश महाली एवं सारठ से चुन्ना सिंह झामुमो का दामन थाम सकते है इसके लिये सारी तैयारी हो चुकी है बस औपचरिक घोषणा बाकी है पूरे झारखंड की नजर इस घटनाक्रम पर टिकी हुई है।
जानकारी के अनुसार लुईस मरांडी, गणेश महली और चुन्ना सिंह तीनों श्रडड ज्वाइन करने वाले है। लुईस जामा विधानसभा, गणेश महली सरायकेला विधानसभा, चुन्ना सिंह सारठ विधानसभा से प्रत्याशी हो सकते हैं।
भाजपा छोड़ डा लुईस मरांडी, गणेश महली और चुन्ना सिंह जेएमएम में होंगे शामिल
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hwzt