मुख्यमंत्री हेमंत की भाभी भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन की नामांकन जांच की मांग

झारखंड विधानसभा चुनाव में एक बार फिर उम्र विवाद ने तूल पकड़ा है। इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और जामताड़ा से भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन की उम्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जामताड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. इरफान अंसारी के चुनाव एजेंट अजहरुद्दीन ने इस मुद्दे पर निर्वाचन पदाधिकारी को आपत्ति पत्र सौंपा है।

अजहरुद्दीन ने पत्र में आरोप लगाया है कि सीता मुर्मू सोरेन के 2019 के जामा विधानसभा और 2024 के जामताड़ा विधानसभा चुनाव के हलफनामों में उनकी उम्र में छह वर्ष का अंतर है। इस अंतर ने उनकी दी गई जानकारी की प्रामाणिकता पर संदेह उत्पन्न कर दिया है।

अजहरुद्दीन ने निर्वाचन पदाधिकारी से इस मामले की गहन जांच की मांग की है और कहा है कि अगर किसी प्रकार की अनियमितता पायी जाती है, तो भाजपा उम्मीदवार का नामांकन रद्द किया जाए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

उपायुक्त जामताड़ा और चुनाव पर्यवेक्षक को भी इस मामले की जानकारी दी गई है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/019x