
जामा प्रखंड के कैराबनी हाई स्कूल मैदान में सोमवार को भाजपा के युवा मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जहां लगभग 400 युवाओं ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम में जामा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आशीर्वाद यात्रा के दौरान क्षेत्र के युवाओं में भाजपा के प्रति गहरी रुचि और समर्थन देखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने पर वे क्षेत्र के विकास और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे सकारात्मक बदलावों से प्रेरित होकर युवा भाजपा का हिस्सा बन रहे हैं। यह समर्थन दर्शाता है कि युवा भाजपा की नीतियों और विचारधारा के साथ खड़े हैं और राज्य में परिवर्तन के लिए तैयार हैं।
सुरेश मुर्मू ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने पांच लाख युवाओं को नौकरी और बेरोजगारों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था, जो पूरा नहीं हुआ। उन्होंने युवाओं के भविष्य को अधर में लटकाने और परीक्षाओं में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि बहाली के नाम पर युवाओं को परेशान किया जा रहा है, जिससे वे न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने पर मजबूर हैं।
इस दौरान भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से पप्पू यादव, प्रशांत यादव, आजादवेनी हांसदा, पिंटू कुमार, आशुतोष यादव, शीत राउत, रितेश यादव, सुबोध, भूपेंद्र, दीपेश, संदीप, पंकज, छोटेलाल, देवेंद्र, लालबाबू, राजीव, चंद्रशेखर, मनीष, रामबट्टछ, घनश्याम, विनय, नितेश और अरविंद सहित सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए। सभी युवाओं को प्रत्याशी सुरेश मुर्मू, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनीष दूबे और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा में स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रकाश गंधर्व, इंद्रकांत यादव, बाबूराम हांसदा, मुन्ना यादव, विजय मंडल, दुर्योधन राय, हराधन मरीक, कृष्णा मंडल, गफ्फार खां, बिरेन्द्र साव, सुभाष सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे