दुमका। भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन की अध्यक्षता में हुई। संघर्ष का शंखनाद नामक कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं बैठक किया जिसमें 7 नवंबर से 12 नवंबर तक सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के सफलता की योजना तैयार की गयी। बैठक में झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा दुमका जिला के लिए बनाए गए प्रभारी पूर्व सांसद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र प्रसाद राय शामिल हुए।
उन्होंने 20 मंडलों के मंडल अध्यक्ष महामंत्री एवं मंडल के सांगठनिक प्रभारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श कर प्रखंडों में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की आगामी 1 नवंबर से लेकर 5 नवंबर तक सभी प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन के निमित्त कार्यकर्ताओं का बैठक आयोजित किया जाएगा एवं दुमका जिला के जन जन के मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रखंड स्तर पर सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेगी।
दुमका के सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में प्रखंड मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं और जनता के साथ मिलकर 7 से 12 नवंबर तक सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा। इस बैठक में सैकड़ों भाजपायी शामिल हुए।