दुमका, 8 नवंबर 2024: दुमका के विधायक बसंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पुराने कार्यकर्ता होपना सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। गुरुवार सुबह विधायक सोरेन को होपना सोरेन के निधन की सूचना मिली। खबर सुनते ही वह बागनल गांव के ताली टोला स्थित उनके आवास पहुंचे, जहां उन्होंने होपना सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विधायक बसंत सोरेन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढाढस बंधाते हुए इस कठिन समय में साथ देने का आश्वासन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जो अपने पुराने साथी को विदाई देने के लिए वहां एकत्र हुए थे।